How to increase confidence easily by the words of bible in Hindi

दोस्तों क्या आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं ? आप हतास और निराश हैं? निकलने का कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा है? हिमत मत हारिए | मै एक ब्यक्ति को जानता हूँ जो सबकी मदद करता हैं | उससे मदद लेने वालो में मै भी एक हूँ | क्या आप उससे मिलना चाहेंगे?
वह आपके लिए स्वयं लड़ेगा आप शांत रहिये |(निर्गमन १४:१४) वह स्वयं आपके आगे-आगे जायेगा तथा वह आपके साथ रहेगा | वह आपको धोखा न देगा और न छोड़ेगा | अतः डरिये मत और हिमत न हारिए | (ब्यवस्थाविवरण ३१:८) अपने मार्ग की चिंता उसी को सौंप दीजिये, उसपर भरोसा रखिये तो वह सब कुछ करेगा | (भजन संहिता ३७:५)
अब मै आपकी बात उससे कराता हूँ | सुनिए उसकी बात |
हेलो दोस्तों ! (जोहन १५:१४) मै इसलिए आया हूँ कि तुम जीवन पाव और भहुतायत का जीवन पाव | (जोहन १०:१०) संकट के दिन मुझे पुकार; मैं तुझे छुड़ाऊंगा | (भजन संहिता ५०:१५) मत डर क्योंकि मै तेरे संग हूँ | हतास न हो क्योंकि मै तेरा परमेस्वर हूँ | मै तुझे दृढ़ करूँगा और निश्चय ही तेरी सहायता करूँगा और अपने धर्ममय दाहिने हाथ से तुझे संभाले रहूँगा | (यशायाह ४१:१०) क्योंकि मै तेरा परमेस्वर यहोवा हूँ जो तेरा दाहिना हाथ पकड़े हुए तुझे संभाले रहता हूँ और मैं ही तुझसे कहता हूँ , मत डर मै तेरी सहयता करूँगा | (यशायाह ४१:१३) क्या मैंने तुझे आज्ञा नहीं दी है ? हियाव बांध और दृढ़ हो | न डर न हतास हो, क्योंकि जहाँ-जहाँ तू जाए वहां-वहां तेरा प्रभु परमेस्वर तेरे साथ रहेगा | (यहोशू १:९) क्योंकि यहोवा का भय मानने वालो के चारो ओर उसका दूत छावनी डालकर उन्हें बचाता है | (भजन संहिता ३४:७)
आपने ठीक पहचाना ये हमारे उधारकर्ता यीशु की वाणी है |

Comments

Popular Posts